तो इसलिए निगम का चुनाव नही लड़ेंगे महावीर रांका

विशेष संवाददाता

बीकानेर। इसी साल होने वाले निगम चुनाव की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू होने के बाद से राजनैतिक हल्कों में सक्रियता बढ़ी है इस बीच पूर्व न्यास अध्यक्ष व भाजपा नेता महावीर रांका ने स्पष्ट कर दिया कि वो आगामी निगम चुनाव नही लड़ेंगे।

हिंदी न्यूज़ 9 के साथ बातचीत में रांका ने साफ किया कि वो दो बच्चों से अधिक कानून के चलते वे ये चुनाव नही लड़ पाएंगे । वही भाजपा खेमे व आमजन में राका को एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा था।राजनीति के जानकार बताते है कि यदि लॉटरी में सामान्य वर्ग के लिए लॉटरी निकलती है तो भाजपा से अब जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, उपमहापौर अशोक आचार्य, सोहनलाल बैद, मीना आसोपा, आरती आचार्य, जसोदा गहलोत के साथ ही अन्य कई नाम दावेदार के रूप में है।

वहीं कांग्रेस से बाबू जयशंकर जोशी और वल्लभ कोचर, सुमित कोचर, कमल कल्ला के नाम की चर्चा भी जोरो पर है। बताते है कि हाल ही में विधानसभा चुनाव में मिले वोट व जातिगत आधार पर पूर्व विधायक कन्हैयालाल झंवर को भी आलाकमान मैदान में उतरने के लिए कह सकता है। उधर राजपूत समाज भी नरेंद्र सिंह भाटी व आनंद सिंह सोढ़ा भी महापौर के लिए ताल ठोक सकते है। यहां गौरतलब है कि बीकानेर जिले से इस बार साठ के बजाय अस्सी पार्षद होंगे। इस आशय के आदेश स्वायत्त शासन विभाग ने गत सोमवार को निकाले थे।