जन-जन के हितैषी थे स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित-कल्ला

बीकानेर। पूर्व विधायक स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित सही मायने में मजदूर एवं शोषित वर्ग के हिमायती थे,बीकानेर की जनता के लिए पुरोहित ने ताउम्र संघर्ष करते हुए बीकानेर शहर में कई विकास कार्य करवाये,उपरोक्त उद्गार राज्य के ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा.बी.डी.कल्ला ने 5 जून 2019 को सांय 7 बजें गोकुल सर्किल पर स्व.पुरोहित की 33 वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त कियें।

कल्ला ने स्व.पुरोहित की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि स्व.पुरोहित ने राजस्थान में मजदूर संगठन इंटक की स्थापना की तथा जीवन पर्यन्त गरीब को गणेश मानकर कार्य किया,उन्होंने समाज के गरीब व कमजोर तबके की आवाज को विधानसभा में बुलंद किया। पूर्व संध्या पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में एडवोकेट मदन गोपाल पुरोहित, श्रीगोपाल पुरोहित,चन्दª गोपाल पुरोहित, विजय कुमार व्यास, डा.सुनील गोपाल पुरोहित, एडवोकेट अनिल गोपाल पुरोहित, एडवोकेट अजय पुरोहित, पार्षद नरेश जोशी, कर्मचारी नेता शंकर पुरोहित, दिलीप जोशी, श्याम नारायण रंगा, नवरत्न व्यास, पूनमचंद व्यास, खुशाल चंद व्यास, नवनीत पुरोहित, गिरिराज हर्ष, रंगा राजस्थानी, मुकेश किराडू, आदित्य पुरोहित, रवि पुरोहित, मोहन पुरोहित, अभिषेक आचार्य, आशीष आचार्य, आयुष्मान आचार्य, भंवरलाल बोहरा, मुरलीधर व्यास, गणेश रंगा, विक्रम कल्ला, डी.के.कल्ला, हर्षवर्द्धन जोशी, महेश बोहरा, मुना महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। पूर्व संध्या पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में श्रीगोपाल पुरोहित ‘श्रीजी‘ ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया।