भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी देता हूं – मोदी

नई दिल्ली। रुझानों से साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। 2014 के मुकाबले पीएम मोदी को इस बार जनता का और अधिक प्यार मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की कोटी-कोटी नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया। मैं भारत के 130 करोड़ नागरिकों का सिर झुका कर नमन करता हूं। लोकतंत्र के इतिहास में सबसे बड़ी घटना है। सबसे अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव को भारत के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। जनता जनार्दन ने कृष्ण के रूप को स्वीकार किया है। चुनाव को उत्तम तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग का बधाई।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महाविजय के महानायक हैं। आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय नरेंद्र मोदी मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है। मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विजय है। यह सबका साथ सबका विकास नीति की विजय है। करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बनी। ऐतिहासिक जनादेश ने जातिवाद और वंशवाद का खत्म किया। तुष्टीकरण करने वालों को जनता ने जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए आजादी के 70 साल के बाद पहली बार सार्थक कदम उठाए। करोड़ों गरीब परिवारों का आशीर्वाद उनका जनसमर्थन हमारी विजय का संबल बना है। कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि 50 साल के बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। ये सम्मान हम सबके लोकप्रिय नेता, भाजपा के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी को मिला है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जनता ने टुकड़े टुकड़े गैंग विचारधारा को खारिज कर दिया है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी 26 मई को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। वहीं, शाम को 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा के दफ्तर जाएंगे। पीएम मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर देश और विदेश से पीएम मोदी के लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। रुझानों को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला ने भाजपा और एनडीए को बधाई दी है। उमर ने भाजपा के जोरदार प्रदर्शन का श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी को दिया है।