अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया

बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस बुधवार को उप वन संरक्षक कार्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम के अग्रवाल संभागीय मुख्य वन संरक्षक ने की । सुबह वन मंडल कार्यालय के मुख्य द्वार से जन-जागरूकता एवं जनचेतना रैली का शुभारम्भ संभागीय मुख्य वन संरक्षक बीकानेर, द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। उन्होंने जैव विविधता के संरक्षण एवं संपोषणीय संवर्धन हेतु संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा जैव विविधता संरक्षण के महत्व एवं उपायों के बारे में विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं द्वारा जैव विविधता संरक्षण के महत्व एवं उपायों के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने ‘‘जैव विविधता संरक्षण एवं महत्व’’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया।
श्रीडूंगर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर प्रताप सिंह द्वारा बच्चों एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों के समक्ष एक वृत्तचित्र प्रदर्शित की गई जिसके माध्यम से जैव विविधता दिवस के ध्यये वाक्य हमारी जैव विविधता, हमारा भोजन, हमारा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। संचालन रघुवीर सिंह राठौड ने किया। कार्यक्रम मंे मदन सिंह चारण सहायक वन संरक्षक ने सहयोग किया। उप वन संरक्षक ने अधिकारियों कार्मिकों एवं बच्चों का धन्यवाद ज्ञापित किया।