राजस्थान की 25 सीटों का फलोदी सट्टा बाजार का आकलन

जयपुर। राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद अब सट्‌टा बाजार में भी गर्मी आ गई है। इन दिनों लोकसभा चुनाव के नतीजों और जीत-हार के आकलन को लेकर फलौदी का सट्‌टा बाजार एक बार फिर चर्चा में हैं। फलौदी सट्‌टा बाजार के ताजा भाव और आकलन के अनुसार भाजपा को देशभर में 240 से 45 सीटें दी जा रही हैं, जबकि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मिलाकर एनडीए के खाते में 320-325 सीटें आएगी।

फलौदी सट्‌टा बाजार राजस्थान में भाजपा को अब 21 से 22 सीटें दे रहा है, जबकि कांग्रेस के खाते में महज 3 से 4 लोकसभा सीटें बताई जा रही हैं। राजस्थान की 4 हॉट सीटों पर भी फलौदी सट्‌टा बाजार में ताजा भाव सामने आए हैं। इन 4 सीटों में जोधपुर, बीकानेर, नागौर और बाड़मेर शामिल हैं।

जोधपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत पर 50 से 55 पैसे, जबकि वैभव गहलोत पर 1 रुपए 40 पैसे लगाए जा रहे हैं।

बीकानेर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल पर 50 से 60 पैसे के भाव से सट्‌टा लगाया जा रहा है। यानी सट्‌टा बाजार के अनुसार यहां फिर एक बार भाजपा प्रत्याशी का जीतना तय माना जा रहा है।

नागौर लोकसभा सीट पर भाजपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल पर 50 से 65 पैसे भाव लगाए जा रहे हैं। यानी यहां सट्टा बाजार बेनीवाल पर जीत का दांव लगा रहा है।

बाड़मेर लोकसभा सीट पर मानवेंद्र सिंह पर 60 से 70 पैसे के भाव पर सट्‌टा चल रहा है।