राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल घड़साना में आमसभा को करेगे सम्बोधित

कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल के समर्थन मे कल घड़साना मे होगी बड़ी सभा

बीकानेर। लोकसभा बीकानेर के कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल के समर्थन मे घड़साना मे शनिवार दोपहर 3ः30 बजे खेल मैदान, नई मण्डी, घड़साना मे होगी बड़ी सभा जिसको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सम्बोधित करेगे। लोकसभा प्रवक्ता मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कैम्पिनगं कमेटी के अध्यक्ष रधुशर्मा, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, तथा कागेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज. प्रभारी अविनाश पाण्डे इस आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल, ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री भवरं सिंह भाटी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, विधायक गोविन्दराम मेघवाल, जिला प्रमुख श्रीमती सुशीला सीवंर, खाजूवाला प्रधान श्रीमती सरिता मेघवाल, पांचू प्रधान श्रीमती मुन्नी देवी गोरछिया, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व ससंदीय सचिव कन्हैयालाल झवंर, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम गोदारा, नेता गोपाल गहलोत, सहित बीकानेर के तमाम कांग्रेस नेतागण, जनप्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारिगण इस सभा मे मौजूद रहेगे।