रेहाना ने किया मदन गोपाल के लिए मिंटीग ओर जनसंपर्क

बीकानेर। प्रदेश महिला काग्रेंस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल के चुनाव प्रचार हेतु बीकानेर पहुंची। लोकसभा प्रवक्ता मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि रियाज ने नोखा नगरपालिका के कानपुरा भार्गव मौहल्ले मे कांग्रेस के प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल के समर्थन मे महिलाओ की मीटिगं की, जिसमे प्रदेश महासचिव कमला बिश्नोई प्रदेश सचिव राधा भार्गव, प्रदेश सचिव अमरजीत कौर- बीकानेर शहर कांग्रेस की अध्यक्ष सुनिता गौड़, मुमताज शेख, आशा जोशी आदि। सभी पदाधिकारियो ं ने रेहाना रियाज का स्वागत किया व नोखा शहर की सैकड़ो महिलाओ ने भाग लिया तथा रेहाना रियाज ने पार्टी की रिति-निति महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण गांव गरीब मजदूर की पार्टी बताया देश का सर्वागीण विकास कांग्रेस पार्टी ही करवा सकती है और मदन गोपाल मेघवाल को भारी मतो से जीताने की अपील की। ये कार्यक्रम राधा भार्गव के नेतृत्व में किया गया।